फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Class 8 student eves teased in school premises

विद्यालय परिसर में कक्षा आठ की छात्रा से छेड़छाड़

Sat, 02 Sep 2017 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Sat, 02 Sep 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
Class 8 student eves teased in school premises

नल पर पानी पीते वक्त एक युवक ने विद्यालय परिसर में कक्षा आठ की छात्रा से छेड़छाड़ की। रसोइया के विरोध करने पर आरोपी अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह कक्षा आठ की छात्रा है। एक सितंबर को स्कूल में इंटरबल होने पर वह नल पर पानी पीने गई हुई थी। इस बीच दलेलगंज गांव का एक युवक वहां आ धमका और छात्रा से छेड़छाड़ शुरू कर दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर नजदीक में खाना बना रही रसाइया आ पहुंची। जिसके विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। घटना से आहत होकर किशोरी ने विद्यालय के शिक्षकों से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने परिसर में हुई वारदात से ही पल्ला झाड़ लिया और कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके बाद पीड़िता ने घर जाकर स्कूल में हुई अपने साथ छेड़छाड़ की घटना को बताया। जिसके बाद परिवारीजनों संग थाने जाकर नामजद तहरीर पुलिस को देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। जहानाबाद एसएचओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, इसकी जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed