फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cash, jewelery, including Thousands of stolen goods

नगदी, जेवरात समेत  हजारों का माल चोरी

Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cash, jewelery, including Thousands of stolen goods
चोर - फोटो : अमर उजाला
- खाली बक्से घर के समीप तालाब किनारे मिले
विज्ञापन

 दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) निवासी शकुंतला देवी के घर में घुसकर दो बक्से चुरा लिए। बक्सों में बीस हजार रुपये, सोने की झुमकी, चांदी की पायल और दो मोबाइल थे। खाली बक्सा उनके घर के समीप एक तालाब के किनारे मिले। चोरी की तहरीर पर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार वालों से पूछताछ की। 

मोहल्ला कायस्थान निवासी श्रीकृष्ण की पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि वह मोहल्ला साहूकारा (लाइन पार) में एक घर में किराए पर रहकर मोहल्ले में मकान का निर्माण करा रही हैं। उन्होंने बताया कि रात को किराए के मकान मेें परिवार के सदस्यों के साथ घर की छत पर सो रही थीं। इस दौरान समीप एक स्कूल की ओर से दीवार फांदकर घुसे चोरों ने उसके घर से दो बक्से चुरा लिए। चोरी की जानकारी सुबह आंख खुलने पर हुई। उन्होंने बताया कि खाली बक्सा घर के समीप एक तालाब किनारे मिला। शकुंतला देवी ने चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से पूछताछ की, लेकिन चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed