{"_id":"574887664f1c1b9b37690a09","slug":"cameras-stolen-the-accused-identified","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरे में कैद चोरी के आरोपी पहचाने गए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैमरे में कैद चोरी के आरोपी पहचाने गए
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Fri, 27 May 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी के बंद मकान से दिनदहाड़े पांच लाख की चोरी करने वाले शातिर युवकों की पहचान करने में पुलिस को कामयाबी मिली है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने तीन युवकों की पहचान कर ली है। पीड़ित से भी उनके ठिकाने का कुछ क्लू मिला है। जिस पर पुलिस ने धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
बता दें कि एकता नगर कालोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरों ने व्यापारी भूपेंद्र सिंह के बंद मकान में घटना को अंजाम दिया था। मेनगेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर एक लाख रुपये, तीन लाख के जेवरात समेत पांच लाख का सामान चुरा ले गए थे। व्यापारी के सामने सतनाम सिंह के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चार युवकों की तस्वीर कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने सुरागरसी शुरू कर दी थी। तीन दिन बाद पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। व्यापारी की मदद से पुलिस कैमरे में कैद आरोपियों की पहचान करने में कामयाब हो गई है। उनके पते को लेकर भी पुलिस को सुराग हाथ लगे हैं। इसके बाद अब पुलिस चोरों की धरपकड़ में जुट गई है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि चोरी के मामले में क्लू मिला है। उनके चेहरे पहचान लिए गए हैं। गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घटना का जल्द खुलासा करने में पुलिस को कामयाबी मिलेगी।
स्नेचर का पता नहीं लगा सकी पुलिस
सुनगढ़ी पुलिस पाश कालोनी में सरेशाम घटना करने वाले स्नेचरों का पता लगाने में अब तक सफल नहीं हो सकी है। बता दें कि सात दिन पहले बल्लभ नगर कालोनी निवासी बैंककर्मी अनिल जायसवाल की पत्नी सुमन कालोनी के ही पार्क से टहलकर वापस घर जा रही थी। रास्ते में मंदिर के पास पहुंचते ही काली पल्सर पर सवार दो स्नेचर एक तोला सोने की चेन उड़ा ले गए थे। महिला के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया।