फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   By swindle swindled jewelery

झांसा देकर ठग लिए जेवरात

Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
By swindle swindled jewelery
झांसा देकर ठग लिए जेवरात - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
पीलीभीत। मंदिर से लौट रही व्यापारी की पत्नी को दो युवकों ने रोक लिया और तंत्र मंत्र का झांसा देकर उसके जेवर लेकर चंपत हो गये। महिला के पति से तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली थाने से चंद कदम दूर एलआईयू कार्यालय के गेट पर हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला मस्जिद पठानी के रहने वाले अशोक अरोड़ा की कोल्ड ड्रिंग की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। सोमवार सुबह उनकी पत्नी ममता एलआईयू कार्यालय (देवहा चौकी) परिसर में बने मंदिर में पूजा करने आई थी। करीब नौ बजे पूजा पाठ कर घर के लिए निकलीं थी कि गेट पर पहुंचते ही दो युवकों ने उनको रोक लिया। इसके बाद पहले महिला के परिवार से जुड़ी कुछ आम बातें बताकर झांसे में लिया। इसी बीच परिवार के संकट दूर करने के नाम पर उनके जेवरात दो सोने की अंगूठी व कंगन उतरवा लिए। जब तक वह कुछ समझ पाती ठग भाग चुके थे। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी। कोतवाल इंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बीसलपुर। खरीदारी कर घर लौट रही महिला से एक युवक ने भूत प्रेत का साया बताकर पहले डराया। इसे बाद उसके जेवरात और नकदी ठग ली। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

मोहल्ला बख्ताबर लाल निवासी नीलम सक्सेना सब्जी बाजार से लौट रही थी। स्टेशन रोड स्थित गोपी टाकीज के पास पहुंचते ही  एक अज्ञात युवक ने उनको बातचीत करते हुए रोक लिया। इस बीच आरोपी का दूसरा साथी भी आ गया। खुद को हरिद्वार से सिद्धि प्राप्त करने वाला बताया। जिसके बाद महिला से थैला ले लिया और प्रेत का साया होने की बात कहकर डरा दिया। महिला भी ठगों की बातों को समझने के बजाए झांसे में आ गई। बेटे की जान को खतरा बताते ही महिला ने कहे अनुसार सोने की अंगूठी, कुुंडल, और पांच सौ रुपये नकद थैले में रखकर आरोपियों को दे दिए। महिला के आंख बंद करते ही दोनों भाग गए। पीड़िता ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed