फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Butcher clashed with worshipers at a bovine animal slaughter

गोवंशीय पशुओं के वध पर नामाजियों से भिड़े कसाई

Thu, 07 Jul 2016 11:15 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
 गांव भिकारीपुर में गोवंशीय पशुओं के वध के बाद सड़क पर खून बहने को लेकर नमाजियों की कसाइयों से कहासुनी हो गई। विरोध करने पर जब कसाई नमाजियों से भिडने लगे। बाद में लोगों के एकजुट होने पर आरोपी भाग गए। मौके से छह पशु बरामद कर भीड़ ने पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

भिकारीपुर के रहने वाले शफीक अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही सलीम, अली अहमद, भूरा समेत चार लोग अपने घर में गोवंशीय पशुओं का वध करते हैं। जानवरों का खून रास्ते पर फैला दिया जाता है। इससे नमाजियों को आने-जाने में दिक्कत होती है। बुधवार रात इस बात को लेकर गांव के लोग एकजुट होकर आरोपियों से भिड़ गए। गोवंशीय पशुओं के वध का विरोध करने पर कसाई झगड़े पर आमादा हो गए। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। 
विज्ञापन

शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। विरोध में लोगों को एकजुट होता देख आरोपी भाग निकले। भीड़ ने मौके से छह पशु बरामद कर सूचना पुलिस को दी। इस पर सीओ सिटी ने इंस्पेक्टर अतुल प्रधान को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने घर से बरामद छह गोवंशीय पशुओं को गोशाला भेज दिया है। सीओ सिटी निर्मल विष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें गोहत्या निवारण अधिनियम की धारा को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed