फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bolero bike collision Workers aboard killed

बोलेरो की टक्कर में बाइक  सवार मजदूर की मौत

Thu, 12 May 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Thu, 12 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bolero bike collision Workers aboard killed
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
बाइक से ससुराल जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। बरेली ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की मृतक के भाई की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बाजार घाट गांव निवासी सुंदर सिंह (38) पुत्र करतार सिंह की शारदा के कटान से खेती नष्ट हो गई थी। इसके बाद से वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। बुधवार को वह बाइक से अपनी ससुराल क्षेत्र के ही टाटरगंज गांव जा रहा था। रास्ते में कंबोजनगर पुलिस चौकी के पास पहुुंचते ही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक को टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली अस्पताल ले जाते वक्त घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घर वाले शव लेकर गांव पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की बोलेरो कार चालक टाटरगंज निवासी शरीफ पुत्र मोहम्मद अली के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। हादसे में मजदूर की मौत की खबर आने के बाद से पत्नी वचनो कौर और चार बच्चे, पिंटू सिंह (19), शीला (16), मंजीत कौर (14), गुरसेवक (10) का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक का बड़ा पुत्र पिंटू हजारा थाने में चौकीदारी करता है। 
विज्ञापन


उपचार के दौरान अज्ञात युवक की मौत
पीलीभीत। बुधवार दोपहर को रामलीला मैदान से बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराए गए पचास वर्षीय अज्ञात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। अब पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। आसपास के क्षेत्र में फोटो दिखाकर पहचान कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों में दो गंभीर घायल, भर्ती 
पीलीभीत। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पहली घटना टनकपुर हाइवे पर हुई। न्यूरिया क्षेत्र के सकरिया गांव का रहने वाला भगवान दास (50) को बिठौरा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। उधर गजरौला के कैम गांव के निवासी डोरीलाल (30) पुत्र मैकूलाल को पंडित ढाबे के पास एक रोडवेज बस ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed