{"_id":"57b9c3734f1c1b7273d4f012","slug":"bjp-burn-effigy-leaders-prepare-for-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतला फूंकने वाले भाजपा नेताओं पर मुकदमे की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुतला फूंकने वाले भाजपा नेताओं पर मुकदमे की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Sun, 21 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
बीजेपी
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित बयान के बाद सपा जिलाध्यक्ष का पुतला फू्ं कने का मामला
पुलिस ने धारा 144 उल्लंघन की अफसरों को भेजी रिपोर्ट
अफसरों के निर्देश मिलने पर दर्ज की जाएगी एफआईआर
विवादित बयान के बाद सपा जिलाध्यक्ष का पुतला दहन करने वाले भाजपा नेताओं पर कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई के लिए जीडी में तस्करा डालकर रिपोर्ट अफसरों को भेज दी है। अधिकारियों से हरी झंडी मिलते ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव का विरोध भाजपा नेताओं की ओर से शुरू कर दिया गया था। शनिवार को जिले में भाजपा नेताओं ने सपा जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किया। शहर में ड्रमंडगंज चौराहा पर फूंका गया था। अब पुतला दहन करने वाले भाजपाइयों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की है। जिसको एडीएम एके सैनी, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा, सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट को भेजा है। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जीडी में तस्करा डालकर पुतला दहन करने वाले भाजपा नेताओं द्वारा 144 का उल्लंघन करने की रिपोर्ट प्रशासनिक अफसरों को भेजी गई है। अधिकारियों के निर्देश मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
एफआईआर को लेकर चर्चाएं रही तेज
पुतला दहन से ही भाजपा नेताओं पर केस दर्ज किए जाने चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेज हो गई थी। सपा के नेताओं ने भी पुलिस से कार्रवाई की जानकारी लेना शुरू कर दी थी। जबकि पुलिस ने मामले में अभी तक कोई केस दर्ज नहीं किया था।