{"_id":"59188ff04f1c1b0a69852da2","slug":"biker-took-the-nick-of-the-woman-s-ear","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार ने महिला के कान से नोंच ली झुमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार ने महिला के कान से नोंच ली झुमकी
Sun, 14 May 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sun, 14 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार ने महिला के कान से नोंच ली झुमकी
Link Copied
सत्संग से लौट रही महिला के एक कान से बाइक सवार लुटेरा झुमकी नोंच ले गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए, लेकिन तब तक आरोपी भाग गया। नजदीक के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी बाइक सवार की तस्वीर कैद हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दिनदहाड़े घटित वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। मोहल्ला शेर मोहम्मद के रहने वाले रिटायर्ड आयुर्वेदिक कॉलेज कर्मचारी छोटेलाल की पत्नी शिवदेवी रविवार दोपहर काला मंदिर पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम में गई थी। वह देर शाम पैदल घर जा रहीं थी। ठेका चौकी क्षेत्र में सकतूमल की पाकड़ से चरक का कुआं की ओर बढ़ते ही पीछे से बाइक सवार लुटेरा आया और झपट्टा मारकर महिला के एक कान की झुमकी खींचकर भाग गया। आरोपी मुंह पर रूमाल बांधे हुए था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना सीओ सिटी निशांक शर्मा को फोन पर दी गई। जिस पर ठेका चौकी प्रभारी रहमत खां मौके पर पहुंचे। महिला से घटना की जानकारी की गई। इसके अलावा नजदीक के एक मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। जिसमें आरोपी का चेहरा कैमरे में कैद हुआ है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि महिला से तहरीर लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सीसीटीवी में कैद युवक को लेकर कुछ सुराग मिले हैं। इसके आधार पर एक युवक हिरासत में लिया है। जिसने उसी रंग के कपड़े पहन रखे है, जोकि सीसीटीवी में आरोपी पहना है। पुलिस खुलासे के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।