फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike stolen from police lines, trying to hide judicature

पुलिस लाइन से बाइक चोरी, महकमा छिपाने में जुटा 

Sun, 12 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 12 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
 आंख से काजल चोरी कर लेना...यह कहावत तो सभी ने सुनी ही होगी। यह कहावत इस समय पुलिस महकमा पर सटीक बैठ रही है। अफसर आटो लिफ्टर गैंग की धरपकड़ के लिए रणनीति बनाते रह गए और चोर पुलिस लाइन परिसर से बाइक उड़ा ले गए। जिसके बाद अधिकारी साख बचाने को घटना छिपाने में जुट गए है। शनिवार रात को आटो लिफ्टर गैंग ने पुलिस को उसकी मुस्तैदी का आइना दिखाने के लिए पुलिस लाइन में दस्तक दी। एसपी कार्यालय से चंद कदम दूर एचसीएमटी कार्यालय के पास खड़ी एक स्पलैंडर बाइक को उड़ा ले गए। रात भर महकमें को इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। रविवार सुबह बाइक नदारद मिलने पर घटना सामने आई। जिसके बाद वायरलैस कर बाइक की तलाश के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महकमें की छवि बचाने के लिए घटना को छिपाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। पूछने पर कोई बाइक चोरी के बाद मिलने की बात कहता रहा, तो कोई इससे अभिज्ञनता जताने में जुट गया। जबकि सूत्रों की मानें तो बाइक एक सिपाही की है, जो जिले के एक अधिकारी के साथ हमराह है। महकमें में भी इसको लेकर चर्चाएं तेज है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed