फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bike riders looted, firing

बाइक सवार को लूटा, फायरिंग 

Tue, 07 Feb 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 07 Feb 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
दियूरिया के जंगल में एक बाइक सवार से बदमाशों ने नकदी लूट ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को घेरने की कोशिश तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इधर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की लेकिन बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस फायरिंग न होने की बात कह रही है। बीसलपुर निवासी अरविंद कुमार मंगलवार को काम निपटाकर पूरनपुर से लौट रहा था। दियूरिया जंगल में पुलिया के नजदीक पहुंचते ही तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद असलहों के बल पर ढाई हजार की नकदी लूट ली। घटना के बाद पीड़ित ने थाने जाकर सूचना दी। इस पर दियूरिया पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें दोनों ओर से फायरिंग हुई, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई है। बदमाश पकड़ने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed