{"_id":"595d1eff4f1c1b33728b468d","slug":"bike-rider-sohadon-molested-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार शोहदों ने युवती से की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार शोहदों ने युवती से की छेड़छाड़
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी स्टेडियम रोड पर स्कूटी से जा रही युवती से बाइक सवार दो शोहदों ने जमकर छेड़छाड़ की। पहले उसका पीछा कर फब्तियां कसते रहे। इसके बाद उसकी स्कूटी को रोक लिया। पीड़िता के विरोध करने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जिनको देख आरोपी भाग निकले। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई, लेकिन शोहदों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी।सुनगढ़ी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती अपनी सहेली के साथ स्कूटी से गांधी स्टेडियम रोड पर स्टेशनरी की दुकान पर जा रही थी। इस बीच बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। बाजार से उसका पीछा करते हुए आरोपी फब्तियां कस परेशान करते रहे। जिसको युवती नजर अंदाज करती रही। इसके बाद गांधी स्टेडियम रोड पर पहुंचते ही दोनों शोहदों ने बाइक आगे लगाकर रोक लिया। यह देख युवती ने विरोध जताना श्ुारू कर दिया। शेार सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे। जिनको देख दोनों युवक पकड़े जाने के डर से बाइक मोड़कर गौहनिया चौराहा की ओर निकल गए। इस बीच मौके से गुजर रही पुलिस को लोगों ने घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने चौराहा तक जाकर शोहदों को तलाशा, लेकिन कोई नहीं मिल सका।
विज्ञापन