{"_id":"7d2fd6c7ef3423fca3330134d56a1ab6","slug":"bender-police-appeared-again-vandalizing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी दरोगा ने फिर दिखाई गुंडई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी दरोगा ने फिर दिखाई गुंडई
पीलीभीत।
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचडीएफसी बैंक के सुरक्षा
विज्ञापन
गार्ड की पिटाई करने के मामले में शराबी दरोगा विनोद कुमार सिंह को एसपी ने
भले ही सस्पेंड कर दिया हो, लेकिन इस कार्रवाई का असर दरोगा पर नहीं पड़ा।
रविवार को दरोगा ने छतरी चौराहा स्थित एक होटल पर जमकर उत्पाच मचाया। वहां
मौजूद लोगों से भी अभद्रता की। एसपी के आदेश पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने
दरोगा का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल परीक्षण में अल्कोहल की पुष्टि हुई
है।
शनिवार को बदायूं से तबादले पर आए दरोगा विनोद कुमार सिंह ने नशे में धुत होकर छतरी चौराहा के निकट एचडीएफसी बैंक शाखा के गार्ड सुरक्षा गार्ड परमेश्वरी दयाल की पिटाई कर दी। घायल गार्ड की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रिपोर्ट एसपी को दी। जिस पर एसपी जेके शाही ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन दरोगा अपनी हरकत से बाज नहीं आया।
रविवार की रात करीब 9.30 बजे वह छतरी चौराहा स्थित पुलिस चौकी के निकट एक होटल पर पहुंचा और वहां खूब हंगामा काटा। होटल में बैठे ग्राहकों से भी जमकर अभद्रता की। किसी ने मामले की जानकारी एसपी को मोबाइल पर दी। एसपी के आदेश पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने दरोगा को हिरासत में ले लिया और उसे थाने लाई।
बाद में उसका मेडिकल परीक्षण कराया। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक श्रीपाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि हुई है।
बर्खास्तगी की होगी कार्रवाई
दरोगा को सस्पेंड करने के साथ सुधार की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने दोबारा फिर हरकत कर दी। आरोपी दरोगा को बर्खास्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।
- एसपी जेके शाही, एसपी