फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Beloved wife beaten with

प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को पीटा

Fri, 02 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Fri, 02 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Beloved wife beaten with
प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को पीटा - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन

प्रेमिका को घर लाने का विरोध करने पर पति ने पत्नी पर जमकर कहर बरपाया। पहले उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद घर से बाहर निकाल दिया। शिकायत करने पर बच्चों को भी बेघर करने की धमकी दे डाली। सुनगढ़ी थाने पहुंची महिला ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए पति व उसकी प्रेमिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 

सुनगढ़ी क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मायके वाले उत्तराखंड के रुद्रपुर में रहते है। करीब दस साल पहले उसकी शादी हुई थी, जिससे उसको चार बच्चे है। बरखेड़ा क्षेत्र की एक युवती से पति का प्रेस प्रसंग चल रहा है। जिसको लेकर पहले भी कई बार विवाद हुआ था। तीन दिन पहले उसका पति प्रेमिका को लेकर घर आ गया। जिसके बाद से लगातार उसको प्रताड़ित कर रहा है। मारपीट के बाद अब उसको चार बच्चों को लेकर घर से बाहर जाने का दबाव बना रहा है। पुलिस से शिकायत कर महिला ने पति व उसकी प्रेमिका पर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि मामले की पूर्व में ही एनसीआर दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चौकी पुलिस को लगाया गया है, सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed