फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   beating bike rider

गन्ना वाहनों से रास्ता जाम, साइड मांगने पर बाइक सवार को पीटा

Wed, 13 Dec 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Wed, 13 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
beating bike rider
bike
साइड मांगने पर गन्ना लदे ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों ने दिखाई गुंडई
विज्ञापन

एलएच रोड पर घटी वारदात, पुलिस जांच में जुटी

एलएच रोड पर गन्ना वाहनों के जाम में फंसे एक बाइक सवार को मंगलवार रात सवा दस बजे मामूली बात पर जमकर पीटा गया। बेतरतीब खड़े ट्रैक्टर को साइड में करने की बात पर हुई कहासुनी के बाद ट्रैक्टर सवार दो युवकों ने बाइक सवार की पिटाई कर दी और भीड़ जमा होने पर भाग गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। घटना को लेकर एनएच रोड पर हड़कंप मचा रहा।

चीनी मिल की शुरूआत होने के बाद से ही सड़कों पर गन्ना वाहन राहगीरों की मुसीबत बन गए थे। इसको लेकर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होने पर एसपी कलानिधि ने सख्ती की, तो हालात सामान्य हो सके। बीते दिन दिनों से एक बार फिर गन्ना वाहनों के शहर में इंट्री का कोई समय नहीं रह गया है। अफसरों की निगाह हटते ही चीनी मिल प्रबंधन की मनमानी जाम का सबब बन गई है। मंगलवार रात को एलएच रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया। करीब सवा दस बजे निरंजनकुंज कॉलोनी निवासी चंचल वर्मा बाइक से घर लौट रहे थे कि जाम में फंस गए। बेतरतीब तरीके से खड़े गन्ना लदे ट्रैक्टर को साइड में करने की बात कही तो उसके चालक ने गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने का विरोध करने पर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी की मदद से बाइक सवार को पीटकर घायल कर दिया। कुछ दूरी पर खड़े शिवसेना जिला प्रभारी दीपक वर्मा व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद घायल ने दूसरे दिन बुधवार सुबह घटना की तहरीर थाना सुनगढ़ी पुलिस को दी है, इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, गौहनिया चौराहा पर पुराने विवाद को लेकर चिड़ियादाह गांव के दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। चौकी प्रभारी पूरनपुर गेट एसके तोमर ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों को शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed