फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Beaten by the farmer with the inspector combine

दरोगा ने कंबाइन वाले से साथ किसान को पीटा

Sat, 16 Apr 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो   पूरनपुर।
ब्यूरो   पूरनपुर। Updated Sat, 16 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Beaten by the farmer with the inspector combine
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गेहूं कटाई के दौरान खेत में आग लगने का मामला
 थाना माधोटांडा के गांव टांडा गुलाबराय निवासी मैंकू शाह ने सीओ कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में कंबाइन वालों और दरोगा जसपाल सिंह पर उसकी और उसके परिवार वालों की पिटाई करने, शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।  

मैंकू शाह ने बताया कि 10 अप्रैल को कंबाइन से गेहूं की कटाई कराने के दौरान उसके खेत में आग लग गई थी। आग से हजारों रुपये का गेहूं जलकर राख हो गया था। आग लगने पर चालक कंबाइन छोड़कर भाग गया। आरोप है कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कंबाइन को कब्जे में नहीं लिया। शुक्रवार को कंबाइन चालक दरोगा जसपाल ग्वाल के साथ कंबाइन लेने उसके खेत में पहुंचे। आरोप है कि मुआवजा की मांग पर इन लोगों ने उसकी और उसके परिवार वालों की पिटाई कर दी और जबरन कंबाइन ले गए। तहरीर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। एसआई जसपाल सिंह ग्वाल ने आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि वह कंबाइन स्वामी की कंबाइन दिलवाने की मांग पर मौके पर गए थे, लेकिन खेत स्वामी और उसके परिवार की कई महिलाएं कंबाइन के सामने लेट गई थीं। इस पर वह लौट आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed