फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   bear died

फार्म हाउस के नौकर को जेल भेज किया खुलासा

Thu, 25 Dec 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 25 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
bear died
वन विभाग ने दावा किया है कि भालू की मौत फार्मर द्वारा जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए लगाई गई बिजली तार की बाड़ की चपेट में आकर हुई थी। जिसे खेत की रखवाली कर रहे आरोपी नौकर ने जंगल में फेंक दिया था। वन विभाग का कहना है कि इस मामले में फार्मर व उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को माला रेंज की गढ़ाबीट के कंपार्टमेंट नंबर 133ए में वनविभाग ने जमीन में करीब चार फिट नीचे दबाया गया करीब दो माह पुराना भालू का शव बरामद किया था। इसके बाद से टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा था। जिसके बाद आनन-फानन में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। माला वनक्षेत्राधिकारी डीके सिंह ने दावा किया कि उन्होेंने वनदरोगा देवऋषि और रामेंद्र सिंह के सहयोग से बुधवार ग्राम लालपुर थाना गजरौला निवासी डोरीलाल को गिरफ्तार किया। रेंजर के मुताबिक उसने बताया कि वह नदहा निवासी जीत सिंह के फार्म पर रखवाली करता है। फार्मर ने जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए जंगल की ओर तार फेंसिंग कर रखी है, जिसमें रात को बिजली का करेंट रहता है। सितंबर के अंतिम सप्ताह में एक भालू इन तारों में चिपक कर मर गया था। जिसे अगले दिन उसने साथी की मदद से जंगल में फेंक दिया था। रेंजर ने बताया कि उसका भालू की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में चालान भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


अभी भी कई सवाल हैं बाकी
वन विभाग के अधिकारी भले ही मजदूरी पेशा डोरीलाल को भालू की हत्या की साजिश में गिरफ्तार कर मामले के खुलासे की बात कह खुश हो रहे हों, लेकिन अभी भी कई सवाल हैं जिसका उत्तर मिले बिना वनकर्मियों पर लगा सवालिया निशान हटना मुश्किल है। वन विभाग की इस कहानी को ही अगर सही मान लें तो खेत की रखवाली करने वाले नौकर से कहीं अधिक दोषी वह फार्मर होना चाहिए जिसने बाड़ लगाई थी। उसे विभाग ने क्यों नहीं गिरफ्तार किया? वन विभाग खुद कह रहा है कि आरोपी ने भालू के करंट से मरने के बाद उसके शव को जंगल में फेंका था, लेकिन शव चार फिट गड्ढे में गड़ा मिला। यह शव किसने गाड़ा? ऐसा करते समय वन कर्मियों को इसकी जानकारी क्यो नहीं हुई। वन विभाग को इसका भी उत्तर खोजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed