फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Bareilly killed in police raid

बरेली पुलिस ने होटल पर मारा छापा

Mon, 25 Apr 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Mon, 25 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
 डिग्री कॉलेज चौराहा के निकट स्थित एक होटल में हत्या के मामले में फरार आरोपियों के ठहरे होने की सूचना पर बरेली पुलिस ने छापा मारा। होटल की तलाशी लेने के बाद भी कोई हाथ नहीं लगा। इस पर पुलिस लौट गई। 
विज्ञापन

बरेली पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में फरार कुछ आरोपी डिग्री कॉलेज चौराहा के पास स्थित एक होटल में ठहरे हैं। आरोपियों के  पास संदिग्ध सामान भी है। सूचना पर सोमवार को बरेली पुलिस करीब तीन बजे होटल पहुंची और छापा मारकर कमरों की तलाशी ली। इससे होटल कर्मचारियों और वहां ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने लोगों की आईडी चेक की और सामान भी खंगाला। करीब एक घंटे चले सर्च अभियान के दौरान पुलिस के हाथ कोई नहीं लगा। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि बरेली पुलिस हत्या के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में आई थी, लेकिन आरोपियों के न मिलने पर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed