{"_id":"58a30ea64f1c1b1235d8597c","slug":"atm-card-stolen-and-flown-24-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड चुराकर 24 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड चुराकर 24 हजार रुपये उड़ाए
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालसाज ने चिकित्सक के बेटे का एटीएम कार्ड चोरी करके बैंक खाते से 24 हजार रुपये निकाल लिए। ये रुपये तीन बार में निकाले गए। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हुई जब उसके मोबाइल पर मैसेज पहुंचा। मझोला कस्बा निवासी अंकित अग्रवाल पुत्र डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। सात दिन पहले उसका एटीएम कार्ड चोरी हो गया। इसके बाद उसके एटीएम से तीन बार में 24 हजार रुपये निकल गए। खाते से रुपये निकलने का मोबाइल पर मैसेज देखकर अंकित दंग रह गए। उन्होंने बैंक जाकर मामले की जानकारी की, लेकिन वहां कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इंस्पेक्टर मोहम्मद कासिम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन