फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   As the report broken agreement, will not marry

रिपोर्ट होते ही टूटा समझौता, नहीं होगी शादी

Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
 घर में घुसकर किशोरी से दुराचार की कोशिश के मामले में पुलिस ने अफसरों के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसकी जानकारी होने पर आरोपी के घरवालों ने समझौता तोड़कर शादी से इंकार कर दिया है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 28 अगस्त की रात उसकी गैर मौजूदगी में राजकुमार ने घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी से दुराचार करने की कोशिश की थी। घटना से आहत किशोरी ने बाद में जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह होने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई नहीं की थी। इधर, दोनों पक्ष समझौते के तहत शनिवार को आरोपी युवक और किशोरी की शादी कराने वाले थे। इस बीच आरोपी पक्ष को मामले में रिपोर्ट दर्ज हो जाने की जानकारी लगी तो उन्होंने समझौता तोड़ दिया। उन्होंने शादी से इंकार कर दिया है। एसओ वीके पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह होने के कारण अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया था। अधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी राजकुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed