फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After the birth of daughter left Wife, are now second marriage

बेटी का जन्म होने पर छोड़ दी  पत्नी, अब कर रहा दूसरी शादी

Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 06 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
After the birth of daughter left Wife, are now second marriage
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
दो मासूम बच्चियों संग एसपी कार्यालय पहुंची विवाहिता ने सुनाया दुखड़ा
नामजद तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

 लगातार दो बेटियों के जन्म होने से नाराज होकर एक युवक ने अपनी पत्नी को बेघर कर दिया। दोनों मासूम बच्चियों को भी उसके साथ निकाल दिया गया। अब आरोप है कि पति बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर रहा है। एक महिला को बतौर पत्नी अपने घर पर रख लिया है। ससुराल पहुंचकर इसका विरोध करने पर आरोपी ने विवाहिता को धमकी देकर भगा दिया। हताश पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। 
न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले जहानाबाद के भौना गांव के निवासी युवक से हुई थी। जिससे उसको दो बेटियों का जन्म हुआ। एक चार साल और दूसरी बेटी दो साल की है। आरोप है कि दूसरी बेटी के जन्म के बाद से ही ससुराल वाले उसको प्रताड़ित करने लगे। पति ने आए दिन विवाहिता को पीटना शुरू कर दिया और उसको दोनों बेटियों संग घर से निकाल दिया। घर वाले कई बार ससुराल लेकर गए और समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन पति ने धमकी देकर भाग दिया। 
विज्ञापन

आरोप है कि पिछले दो महीने से पति एक अन्य महिला को अपने साथ बतौर पत्नी रख रहा है, जिससे शादी करने वाला है। जबकि अभी पीड़िता से तलाक नहीं हुआ। पीड़िता ने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए अफ सरों से शिकायत की। एसपी के न मिलने पर पीड़िता ने अपना दुखड़ा शिकायत प्रकोष्ठ पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सुनाते हुए शिकायत पत्र दिया। जिस पर पुलिसकर्मियों ने न्यूरिया एसओ को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed