फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After five and a half year witnessed a rape report

बलात्कार की साढ़े पांच साल बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Fri, 12 Jun 2015 11:16 PM IST
पूरनपुर।
पूरनपुर। Updated Fri, 12 Jun 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
After five and a half year witnessed a rape report
घर में घुसकर तमंचा के बल पर युवती से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर एक आरोपी के खिलाफ साढ़े पांच साल बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
15 जनवरी 2010 को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती घर में अकेली थी। रात करीब साढ़े दस बजे यासीन खां उसके घर में घुस गया और तमंचा के बल पर बलात्कार किया। युवती के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा होने पर पास-पड़ोस के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोप है कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसपी ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल धर्मपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर युवती की ओर से आरोपी यासीन खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed