फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   After being cut invoice bike papers

बाइक के कागजात होने के बाद भी काट दिया चालान

Wed, 12 Oct 2016 11:16 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत Updated Wed, 12 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बाइक के कागजात होने के बाद भी हजारा पुलिस के एक दरोगा ने लखीमपुर के युवक की बाइक का चालान कर दिया। जल्दबाजी में चालान स्लिप में बाइक का नंबर भी गलत लिख दिया। पीड़ित का आरोप है कि सुविधा शुल्क के तौर पर मांगे जा रहे पांच सौ रुपये न देने पर कार्रवाई की गई है। मामले की शिकायत कर युवक ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

लखीमपुर के संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के बजुरिया निवासी मोहम्मद जाहिद पुत्र मुस्ताक अहमद ने बताया कि नौ अक्तूबर को वह हजारा क्षेत्र में आया था। कंबोजनगर चौकी क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। उसकी भी बाइक रोक ली गई। पीड़ित का कहना है कि उसने बाइक के सभी कागजात दिखा दिए। इसके बाद भी दरोगा ने उसका बीमा न होने पर चालान कर दिया। बीमा का कागज मौके पर ही दरोगा को दिखाया गया था। इसके बाद पुलिस ने जो चालान स्लिप दी, उसमें बाइक का नंबर भी गलत डाल दिया है। इससे काफी दिक्तत हो रही है। जाहिद का आरोप है कि दरोगा द्वारा मांगे जा रहे पांच सौ रुपये न देने पर चालान कर परेशान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed