{"_id":"6b01f2f1de987529be063e85","slug":"nazia-ilahi-khan-threatened-with-death-again-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26977-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नाजिया इलाही खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नाजिया इलाही खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। धार्मिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वालीं वसुंधरा निवासी भाजपा नेता और अधिवक्ता नाजिया इलाही खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर करीब 54 सेकंड का एक वीडियो साझा किया। इसमें सफेद मुखौटा पहने एक व्यक्ति हाथ में बंदूक की तरह की वस्तु लेकर धमकी देता दिखाई दे रहा है।
आरोपी ने नाजिया के दिल्ली और कोलकाता स्थित पते की जानकारी होने का दावा करते हुए जल्द हत्या कराने की धमकी दी है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। नाजिया के मुताबिक, यह वीडियो उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भेजा गया है। वीडियो में नकाबपोश व्यक्ति खुद को उजैर बताते हुए कह रहा है कि उसने नाजिया की रेकी करा ली है। वह उनकी सुरक्षा के बीच ही हत्या कराने की धमकी देता है। वीडियो में नाजिया के साथ उनके बच्चे को भी जान से मारने की बात कही है। पीछे अरबी लिपि वाला एक झंडा भी दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि नाजिया को इससे पहले पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के नाम पर भी धमकियां मिल चुकी हैं। इस संबंध में इंदिरापुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। लगातार मिल रही धमकियों के कारण नाजिया ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की तस्वीर साझा कर लापरवाही का आरोप लगाया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि धमकी से जुड़े मामले में नए वीडियो को भी जांच में शामिल किया जाएगा। नाजिया की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क और मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।