फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Accused of selling on husband and making hostage on partner

पति पर बेचने और साथी पर बंधक बनाने का आरोप

Thu, 22 Jun 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 22 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बीमार महिला का इलाज करने के बहाने एक युवक पर नशा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इसके अलावा पति पर भी 50 हजार में महिला को बेचने का संगीन आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर की एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 18 साल पहले बहेड़ी (बरेली) के मुड़िया नबीबख्श निवासी अब्दुल जाकिर से हुआ था। जिससे उसको पांच बच्चे हैं। छह माह पूर्व पीड़िता की तबीयत खराब हो गई थी। जिस पर पति महिला को बरखेड़ा के पौटा पंडरी निवासी तौफीक खां के घर छोड़ गया। वहीं पर महिला का इलाज कराया गया। आरोप है कि झाड़ फूंक कराने के दौरान तौफीक ने पीड़िता को नशा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। हालत में सुधार होने पर जब पीड़िता ने घर जाने की कोशिश की तो आरोपी ने बंधक बना लिया और यौन शोषण करता रहा। पति पर 50 हजार रुपये में बेचने का आरोप लगाया। किसी तरह 25 दिन पहले छूटकर निकलने के बाद पीड़िता ने शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली, तब जाकर कार्रवाई हो सकी है। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला ने घटना की कोई तारीख तहरीर में स्पष्ट नहीं की है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed