{"_id":"aa0490d8b4c57f78ede0be9afc7d5518","slug":"accident-hindi-news-407","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने भरी खड़ी ट्राली में घुसी कार, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन्ने भरी खड़ी ट्राली में घुसी कार, पांच घायल
बरखेड़ा/पीलीभीत।
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर से लगन चढ़ाकर लौट रही कार रास्ते में खराब खड़ी गन्ना भरी ट्राली में पीछे से टकरा गई। इसमें कार में सवार लड़की के पिता सहित पांच लोग घायल हो गए। पांचों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर नौगवां निवासी लालता प्रसाद अपनी पुत्री की लगन चढ़ाने रिश्तेदारों के साथ बीसलपुर के गांव खांडेपुर गए थे। लगन चढ़ाने के बाद शाम को वे कार में अपने घर लौट रहे थे।
बीसलपुर से आगे टिकरी गांव के निकट रास्ते में खराब खड़ी गन्ने भरी ट्राली कोहरे के कारण चालक देख नहीं पाया। इससे ट्राली में पीछे से कार जा टकराई।
इसमें कार चालक हरीराम, लालता प्रसाद, बनवारीलाल, खेमकरन लाल व प्रेमराज घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस 108 से सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। सूचना पर गांव से घर वाले भी अस्पताल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
ओवरब्रिज को खोदे गड्ढे में गिरे बाइक सवार
पीलीभीत। नौगवां ओवरब्रिज का काम शुरू होने के बाद भी इस मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं लगा है। इसके चलते यहां दुर्घटनाएं होने लगी हैं। गुरुवार देररात रोडवेज से बचने के प्रयास में बाइक सवार दो युवक गड्ढे में गिर कर मामूली रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
नौगवां रेलवे क्रासिंग के निर्माण के लिए इन दिनों काम चल रहा है। सेतु निगम ने इसके लिए एक गड्ढा खोद कर कंक्रीट का काम पूरा कर लिया है, जबकि दूसरे गड्ढे की बृहस्पतिवार को खुदाई की गई।
रात को काम बंद होने के बाद मजदूर सामग्री हटा रहे थे इस बीच करीब 9.30 बजे शहर की ओर से जा रही बाइक सामने से आई रोडवेज को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई और बाइक सहित उस पर सवार दो युवक दिन में खोदे गए गड्ढे में जा गिरे।
दोनों के गिरने पर मजदूरों ने उन्हें बाहर निकाला। गड्ढे की मिट्टी ताजी होने के कारण उन्हें मामूली चोट लगी लेकिन बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। गड्ढे में गिरकर सकुशल बचे दोनों युवक कुछ देर बाद घर चले गए।
सेतु निगम के जेई आशीष कुमार ने बताया कि काम प्रारंभ करने से पूर्व इस मार्ग पर केवल हल्के वाहनों के निकलने की अनुमति प्रशासन ने दी थी, लेकिन कोई सुरक्षा इंतजाम न होने के कारण भारी वाहन भी निकल रहे हैं। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगवाने का प्रयास किया जाएगा।