{"_id":"72838e220173c4cf313a9e8172f7f1b9","slug":"accident-hindi-news-305","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी
बरखेड़ा/पीलीभीत।
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर मार्ग पर ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे
विज्ञापन
बाइक चालक गांव अधकटा निवासी बाबू शाह के 19 वर्षीय पुत्र रिजवान शाह की
मौके पर मौत हो गई। मृतक की बहन का शुक्रवार को निकाह था। वह निकाह के लिए
सामान लेने बरखेड़ा जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव अधकटा निवासी बाबू शाह ने बताया कि पुत्री शबाना का निकाह कोतवाली बीसलपुर के गांव रसयांखानपुर निवासी एक युवक के साथ तय था। शुक्रवार को बारात आनी थी। वैवाहिक समारोह के लिए पुत्र रिजवान बाइक से सामान खरीदने बरखेड़ा जा रहा था। ग्राम प्रतापडाड़ी के पास सामने से आ रही ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रिजवान की सांसे चल रहीं थी। इस पर पुलिस ने उसे एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों के कब्जे में लिया है।
युवक की मौत से दो परिवारों से छिनी खुशियां
पीलीभीत। गांव अधकटा निवासी बाबू शाह और उसके परिवार वालों को क्या पता था कि जिस बहन के निकाह को लेकर रिजवान सामान लेने बाइक से गया है वह हमेशा के लिए लौटकर नहीं आएगा। उस भाई की अर्थी बहन की डोली से पहले उठ जाएगी। सड़क हादसे में रिजवान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है।
गांव अधकटा निवासी बाबू शाह के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री शबाना का शुक्रवार को निकाह था। घर में निकाह की सारी तैयारियां पूरीं थीं। घर मेहमानों से भी खचाखच भरा था। परिवार में खुशियां थी। शुक्रवार की दोपहर रिजवान कुछ सामान खरीदने बाइक से बरखेड़ा जा रहा था। रास्ते में ईंट भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से हुई टक्कर में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना जब घर वालों को मिली तो मानों उन पर पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख पुकार मच गई। रोते-विलखते परिवार के लोग, रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंचे। रिजवान का शव देख परिवार के लोग फफक कर रो पड़े। मृतक की मां जहरूननिशा पुत्र का शव देखकर गश खाकर गिर पड़ी। हादसे से दो परिवारों की खुशियां पल भर में काफूर हो गईं। मृतक के चाचा हनीफ शाह ने बताया कि जो खुदा को मंजूर था वह हो गया। निकाह दूसरे के घर पर कराया जाएगा। फिलहाल दूल्हन की विदाई अभी नहीं होगी।