{"_id":"8bdf7b0371a0ca30523ec6b6a15502a9","slug":"accident-hindi-news-207","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी कार, चालक की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में घुसी कार, चालक की मौत, छह लोग घायल
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 26 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना सोमवार रात असम हाइवे पर खमरिया तिराहा से आगे एक ढाबा के पास हुई। लखीमपुर के मोतीनगर निवासी राकेश कुमार, उनकी पत्नी अनीता देवी, बेटी 15 वर्षीय पोछू, विमल गुप्ता, विमल की पत्नी मीनाक्षी सहित सात लोग कार से हरिद्वार से घर लौट रहे थे। गाड़ी गोला के दतेली नगरा सलेमपुर निवासी 50 वर्षीय रियाजुद्दीन चला रहा था।
पुलिस ने बताया कि ढाबेे के पास कार के आगे लहराते हुए चल रहे ट्रक में कार घुस गई। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। सीएचसी के अधीक्षक डा. रविंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल लाया गया कार चालक मृत था। अन्य लोगों के हल्की चोटें थीं। इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। पुलिस ने कार चालक के भाई सिराजुद्दीन की ओर से ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।