{"_id":"2d8eaa18b6eb11c7309157c4bcb61b33","slug":"accident-hindi-news-180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से टकराया युवक, अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से टकराया युवक, अस्पताल में मौत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 03 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना पीलीभीत-टनकपुर रेल मार्ग पर बेनहर कॉलेज के समीप स्थित क्रासिंग के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। नकटादाना चौराहा के पास रहने वाला 27 वर्षीय राजू पुत्र सियाराम मिस्त्री का कार्य करता था। बड़े भाई देवदत्त ने बताया कि शुक्रवार शाम राजू की पत्नी ममता से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद वह घर से कहीं चला गया था।
देर रात तक राजू घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसके किसी मित्र के यहां चले जाने की बात कहकर उसे खोजना बंद कर दिया। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने उसे राजू के पीलीभीत से टनकपुर की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से टकराने की सूचना दी। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक खुदकुशी के इरादे से ट्रेन के आगे कूदा था। सूचना मिलते ही एसओ जीआरपी राघवेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंच गए और उसको जिला अस्पताल ले जाया गया।
वहां उसकी हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। इधर, घायल युवक ने बरेली के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक राजू की शादी बदायूं जिले की ममता से करीब दो साल पहले हुई थी। उसके एक डेढ़ साल की एक बेटी भी है। युवक की मौत पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।