{"_id":"9e61f4f3218861efff91b73673d70cf2","slug":"accident-hindi-news-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से बरेली हरिद्वार हाइवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक पलटने से बरेली हरिद्वार हाइवे जाम
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की रात अमरिया क्षेत्र से गन्ना लेकर आ रहा ट्रक बरातबोझ के निकट हाइवे पर पलट गया। ट्रक पलटने के कुछ देर बाद साइड से निकलने के प्रयास में एक अन्य ट्रक फंस गया जिससे मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। उत्तराखंड को जोड़ने वाला मुख्य हाइवे होने के कारण कुछ ही देर में यहां वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह होने तक दोनों ओर दूर तक वाहनों के कतार लग गए।
इस बीच कुछ वाहन चालकों ने पहले से खड़े वाहनों के बराबर में दूसरी लाइन बना दी जिससे सड़क पर पलटे ट्रक को उठाने पहुंची क्रेन भी जाम में फंस गई। जाम के कारण शाम छह बजे तक पलटे ट्रक हो हटाकर मार्ग साफ नहीं हो सका था। बारिश में मार्ग पर फंसने से वाहन चालक परेशान रहे।