फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   a women injured in tiger attack

बाघ के हमले में महिला घायल

Sun, 10 Sep 2017 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गजरौला/पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो  गजरौला/पीलीभीत। Updated Sun, 10 Sep 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
a women injured in tiger attack
tiger - फोटो : amar ujala
गजरौला के निकट माला जंगल में दोपहर हुई घटना       
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में बाघ के हमले में एक और महिला घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। परिवार वालों का कहना है कि महिला जंगल किनारे खेत में चारा लेने गई थी, जबकि वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना के बाद बताया कि महिला गांव की एक अन्य युवती के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। जहां झाड़ियों में छिपे बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
 गजरौला कस्बा निवासी प्रीतमलाल की पत्नी 50 वर्षीय गंगा देवी गांव की 18 वर्षीय युवती सोनी के साथ रविवार दोपहर जंगल लकड़ी बीनने गई थी। माला रेंज में करीब 600 मीटर अंदर के कंपार्टमेंट 134 बी में लकड़ी बीनते समय झाड़ी में बैठे बाघ ने उस पर पीछे से हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। शोर मचाने पर बाघ चला गया। सोनी घायल महिला को लेकर जंगल से बाहर आई और सिख फार्मरों की मदद से गजरौला पहुंची। सूचना मिलने पर गजरौला थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह यादव उसे अपनी जीप से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। महिला के कंधे, पीठ पर बायीं और, बायें हाथ एवं पैर पर बाघ के हमले के घाव हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर पाते हुए बरेली रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

इस बीच बाघ के हमले की सूचना पर एएसपी रोहित मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा, सदर कोतवाल एसके सिंह व वन विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर महिला का हाल जाना। घरवालों ने पुलिस को जंगल के बाहर खेत में हमला होने की जानकारी दी। उधर सूचना मिलने पर माला रेंजर डीके श्रीवास्तव, वन दरोगा महेश द्विवेदी सहित कई वनकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। माला रेंजर डीके सिंह ने बताया कि महिला जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। जंगल के अंदर ही हमला हुआ है। मौके पर एकत्र की गई लकड़ियां भी मिली हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed