{"_id":"58011a124f1c1b6c6128e2e1","slug":"a-smuggler-arrested-four-cows-from-the-car-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तस्कर गिरफ्तार, कार से चार गायें बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक तस्कर गिरफ्तार, कार से चार गायें बरामद
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 14 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
एक तस्कर गिरफ्तार, कार से चार गायें बरामद
- फोटो : पीलीभ्ाीत/उत्ततर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नबाबगंज-बरखेड़ा रोड पर रपटा पुलिस के पास सेंट्रो कार सवार पशु तस्करों ने पुलिस को कुचलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने साइड में कूदकर खुद को बचाया और तस्करों की कार सड़क के बीच घेराबंदी को लगाए गए पत्थरों और बल्लियों से टकरा गई। इस बीच बाइक से निगरानी करते हुए कार के आगे चल रहे दो तस्कर बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सेंट्रो कार से चार गाय बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
बृहस्पतिवार देर रात बरखेड़ा एसओ ओमहरि बाजपेई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सेंट्रो कार में गायों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। कार के आगे दो तस्कर निगरानी करते हुए बाइक से चल रहे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिरौनिया चौकी प्रभारी अभय कुमार पांडे, एसआई योगेंद्र बहादुर, कांस्टेबल अमित तोमर, बंटी शर्मा, मोहम्मद शाहिद, गौरव ने बरखेड़ा-नबाबगंज रोड पर रपटा पुल के पास घेराबंदी शुरू कर दी। सड़क के बीच बल्लियां और पत्थर डालकर रास्ता बंद कर दिया। कुछ ही देर में एक बाइक और उसके पीछे कार आती दिखाई दी। जिस पर पुलिस ने टार्च की रोशनी डालकर रुकने का इशारा किया। यह देख निगरानी को आगे चल रहे दो तस्कर बाइक छोड़कर भाग गए। सेंट्रो सवार तस्करों ने पुलिस को कुचलने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने कूदकर खुद को बचाया और तस्करों की कार अनियंत्रित होकर मार्ग बंद करने को लगाए गए पत्थरों, बल्ली से टकराकर रुक गई। जिसके बाद पुलिस ने कार से एक तस्कर बरेली जिले के दियोरनिया क्षेत्र के रिछा कस्बे के गौटिया गांव निवासी अब्दुल मलिक पुत्र अब्दुल वाहिद को धर दबोचा। हालांकि कार सवार दूसरा तस्कर खालिक धक्का देकर भाग निकला। कार से चार गायें बरामद हुई। जिनको देवीपुरा गोशाला भेज दिया गया है।