{"_id":"6ada77ac18e9e235370c8418","slug":"clash-between-womans-maternal-and-marital-families-following-her-death-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-188135-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महिला की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महिला की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष में मारपीट
विज्ञापन
तिलहर। राजस्थान में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद बृहस्पतिवार को मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। विवाद के चलते महिला का अंतिम संस्कार भी नहीं हो सका।
मोहल्ला निजामगंज निवासी आनंद गंगवार ने करीब आठ वर्ष पहले मिर्जापुर निवासी सांवली (26) से प्रेम विवाह किया था। दोनों राजस्थान में नौकरी करते थे। सोमवार को सांवली की तबीयत बिगड़ गई और मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को आनंद शव लेकर घर पहुंचा।
बृहस्पतिवार को मायके पक्ष के लोग सांवली की ससुराल पहुंचे। दोनों बेटियों को साथ ले जाने की बात पर विवाद हो गया। सांवली की मां गुड्डी ने दहेज उत्पीड़न और समुचित इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए पोस्टमाॅर्टम की मांग की। वहीं, ससुराल पक्ष की कलावती ने मायके वालों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।