{"_id":"58ebc8624f1c1b874acf5aeb","slug":"a-5-year-old-girl-on-a-11-year-old-boy-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 साल लड़के पर पांच साल की बच्ची से रेप का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
11 साल लड़के पर पांच साल की बच्ची से रेप का आरोप
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
11 साल के लड़के पर पांच साल की मासूम बालिका से रेप करने का आरोप लगा है। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में घटना के दिन दोनों पक्षों ने सुलह कर कार्रवाई से इनकार कर दिया था। सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने सोमवार को एएसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि आठ दिन पूर्व उसकी पांच साल की बेटी गांव में ही खेल रही थी। गांव का एक 11 वर्षीय के लड़के ने उसको पकड़कर रेप किया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एएसपी ने पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिसके बाद सुनगढ़ी पुलिस ने देर शाम आरोपी लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने बताया कि घटना के बाद बच्ची के परिवार से शिकायत मिलने पर उसी दिन आरोपी लड़के व उसके परिवारवालों को बुलाया गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में सुलह हो गई। बच्ची के पिता ने माता-पिता ने लिखित समझौतानामा देकर कार्रवाई से इनकार कर दिया। अब दुबारा शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन