फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   98 thousand missing trader from the bank counter

बैंक काउंटर से व्यापारी के 98 हजार गायब

Thu, 10 Nov 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 10 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

बैंक के कैश काउंटर से नगर के लोहा व्यापारी राजीव खंडेलवाल के 98 हजार रुपये गायब हो गए। व्यापारी कैशियर पर रुपये रखने जबकि कैशियर व्यापारी पर रुपये न देने का आरोप लगा रहा था। सूचना पर पुलिस ने जांच की, तब पता लगा कि बैंक शाखा में लगे कैमरे काम ही नहीं कर रहे हैं। इस पर व्यापारियों ने हंगामा किया। 

घटना नगर के पंजाब नेशनल बैंक शाखा में अपरान्ह करीब सवा बजे की है। बैंक शाखाओं में बृहस्पतिवार को खासी भीड़ थी। पंजाब नेशनल बैंक शाखा में भी तमाम ग्राहक जमा थे। नगर के लोहा व्यापारी मोहल्ला गनेशगंज निवासी राजीव खंडेलवाल भी नगदी जमा करने को पहुंचे थे। व्यापारी ने बताया कि 98 हजार रुपये कैशियर के काउंटर पर रख दिए। कुछ देर बाद रुपये जमा की रसीद मांगने पर कैशियर ने रुपये न मिलने की जानकारी दी। इस पर कैशियर और व्यापारी में नोकझोंक होने लगी। व्यापारी का कहना था कि उसने काउंटर पर अंदर की ओर रुपये रखे थे। जबकि कैशियर रुपये कांउटर पर न रखने की बात कहा रहा था। सूचना पर पुलिस बैंक शाखा पहुंची। व्यापारी नेता हाजी लाडले के नेतृत्व मेें  कुछ व्यापारी भी वहां पहुंच गए। जांच में बैंक के वीडियो कैमरे न चश्लने की जानकारी पर व्यापारियों ने हंगामा किया। व्यापारियों का कहना था कि भारी भीड़ पर जानबूझ कर बैंक के कैमरों को बंद किया गया। हंगामा कर रहे व्यापारियों ने कैशियर के खिलाफ कार्रवाई की मांग शाखा प्रबंधक से की। शाखा प्रबंधक ने बैंक समय के बाद कैश काउंट कराने और रुपये अधिक निकलने पर रुपये जमा की रसीद दिलवाने का आश्वान दिया। तब हंगामा कर रहे व्यापारी शांत हुए। शाम तक बैंक शाखा में भारी भीड़ के साथ लेनदेन हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed