फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नरई जलाने पर 35 किसानों को नोटिस

नरई जलाने पर 35 किसानों को नोटिस

Tue, 30 Apr 2019 10:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
नरई जलाने पर 35 किसानों को नोटिस
पूरनपुर। नरई जलाने वाले 35 किसानों को प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। किसानों को सप्ताह भर के अंदर उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। साथ ही दो किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें से एक किसान को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

साठा धान की फसल करने की होड़ में तमाम किसान गेहूं काटकर नरई जलाने में जुटे हैं। ताकि खेत की सफाई कर साठा धान की फसल तैयार की जा सके और एक साल में तीन फसलों का लाभ लिया जा सके। नरई जलाने से अग्निकांड हो रहे हैं। प्रशासन अग्निकांडों को रोकने के लिए नरई जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के प्रयास में जुटा है। इसके बाद भी किसान नरई जलाने से नहीं मान रहे है। सोमवार को गांव अमरैयाकलां क्षेत्र में किसानों ने नरई जलाई। मंगलवार को भी माधोटांडा रोड पर गांव तकिया दीनारपुर के समीप खेतों में नरई जलाई गई। नरई जलाने की घटनाएं न रुकने पर एसडीएम कार्यालय से मंगलवार को फिर अलग-अलग गांव के 35 किसानों को नरई जलाने पर नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कहा गया है कि शासनादेश का उल्लंघन कर नरई में आग लगाया जा रहा है। इससे वायु प्रदूषण भी फैल रहा है। किसानों को अपना पक्ष रखन के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। पक्ष संतोष जनक न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। एसडीएम भानुप्रताप सिंह ने बताया कि नरई जलाने पर अब तक 50 किसानों को नोटिस जारी किया जा चुका है। नरई जलाने वाले अन्य किसानों को भी चिह्नित कराया जा रहा है। शीघ्र ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि नरई जलाने पर गांव पिपरिया दुलई निवासी रामऔतार और प्रेमसागर के खिलाफ लेखपाल डोरीलाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। अन्य नरई जलाने वालों के खिलाफ भी शीघ्र रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि नरई जलाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर नामजद आरोपी गांव पिपरिया दुलई निवासी रामऔतार को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

नरई जलाने पर कार्रवाई के साथ पंद्रह हजार रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। नरई जलाने पर पहले से पाबंदी लगा दी गई है। इसके बाद भी कुछ किसान नरई जला रहे है। ऐसे किसानों को चिह्नित करवाया जा रहा है। पचास किसानों को नोटिस भी जारी किया गया। अब तक तीन किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। दो एकड़ तक नरई जलाने पर ढाई हजार रुपये, दो से पांच एकड़ नरई जलाने पर दस हजार रुपये और पांच एकड़ से अधिक रकवा की नरई जलाने पर पंद्रह हजार रुपये जुर्माना वसूली का प्रावधान है। चिह्नित किसानों से जुर्माना की वसूली भी करवाई जाएगी। - भानुप्रताप सिंह, एसडीएम पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed