फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मेडिकल स्टोर पर छापा, मची खलबली

मेडिकल स्टोर पर छापा, मची खलबली

Mon, 25 Mar 2019 10:26 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर छापा, मची खलबली
बिलसंडा। मेडिकल स्टोर पर दवाईयों की बिक्री मानकों को ताक पर रखकर बेचने की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर बबीता रानी ने नगर में कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर गड़बड़ियां पकड़ी। इस दौरान चार मेडिकल स्टोरों से दवाईयों के सैंपल भी लिए गए। अचानक टीम द्वारा छापे की सूचना मिलते ही आसपास के मेडिकल स्टोर मालिक दुकान बंद कर खिसक लिए। सोमवार दोपहर अचानक नगर में पहुंचते ही सबसे पहले ड्रग इंस्पेक्टर बबीता रानी ने टीम के साथ पंचशील फार्मेसी पर छापा मारा। दवाईयों का रख-रखाव देखने के साथ ही अभिलेखों में दर्ज स्टॉक चेक किया। यहां से एक पेन किलर का नमूना लिया गया। इसके बाद मेन रोड के गुरुद्वारा स्थित संधू मेडिकल स्टोर पर टीम पहुंची। दस से अधिक दवाईयां की खरीद फरोख्त के बिल नहीं दिखाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मेडिकल स्टोर से जुकाम का सीरप का सैंपल लिया गया है। इसके अलावा अवस्थी मेडिकल स्टोर और सक्सेना मेडिकल स्टोर पर भी दवाईयों के स्टॉक का अभिलेख से मिलान किया गया। अवस्थी मेडिकल से सीरप और सक्सेना मेडिकल से एक पेन किलर का सैंपल लिया गया। लिए गए सभी सैंपल जांच को लखनऊ स्थित राजकीय प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। ड्रग इंस्पेक्टर बबीता रानी ने बताया कि सैंपल लेने के साथ ही सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसकी एक रिपोर्ट बनाकर सहायक औषधि बरेली मंडल को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed