{"_id":"5c8550bcbdec22144d7e01f6","slug":"91552240828-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्जर में उतरे करंट से दो साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बिजली के बोर्ड में लगे चार्जर की पिन में उतरे करंट की चपेट में आकर दो साल की बच्ची की मौत हो गई। करंट लगने के बाद परिवार वाले बच्ची को लेकर पहले बरखेड़ा कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल लाए। वहां से रेफर किए जाने पर पीलीभीत के अस्पताल में दिखाया, जहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार ने बिना कोई कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। बरखेड़ा कस्बे के मोहल्ला कुंदनपुर प्रथम निवासी झम्मनलाल कारपेंटर हैं। शनिवार को वह काम के सिलसिले में कस्बे में गए हुए थे। घर पर परिवार के बाकी सदस्य मौजूद थे। इस बीच कमरे में बिजली के बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगा हुआ था। उनकी दो साल की बेटी प्रियांशी घर पर खेल रही थी। रात करीब आठ बजे चार्जर की पिन पकड़ते ही बच्ची को करंट लग गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोग भीतर पहुंचे तो दंग रह गए। हादसे की खबर मिलने पर झम्मनलाल भी घर आ गए। आननफानन में बच्ची को बरखेड़ा कस्बे के एक अस्पताल ले जाया गया। यहां बच्ची को रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन उसको पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। रविवार को बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद से परिवार में चीख पुकार मची है। इकलौती होने के कारण प्रियांशी परिवार में सभी की लाडली थी। उसकी मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।