{"_id":"5c4b02b4bdec221a376680af","slug":"91548419764-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ससुराल में हुई महिला की मौत का मामला पोस्टमार्टम के बाद उलझकर रह गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया है। वहीं महिला की मौत के पीछे जहर को लेकर भी कोई आशंका नहीं जताई गई है। ऐसे में नामजद किए गए ससुरालियों को फिलहाल कुछ राहत मिली है। अमरिया थाना क्षेत्र के बगनेरा गांव निवासी 37 वर्षीय राधा देवी पत्नी गजेंद्र सिंह की शादी के सत्रह साल बाद बुधवार रात ससुराल में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। जिसके आधार पर अमरिया पुलिस ने पति गजेंद्र सिंह समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मामला उलझ गया है। इंस्पेक्टर अमरिया अतर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। महिला की मौत जहर से होने को लेकर भी पीएम रिपोर्ट में कोई टिप्पणी नहीं की गई है। जहर होने का अंदेशा भी जताया गया है। ऐसे में फिलहाल अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। इसकी जांच कराई जा रही है, बिसरा रिपोर्ट मिलने पर उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।