फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ट्राॅली में सामान लादते समय युवक को करंट लगने से मौत

ट्राॅली में सामान लादते समय युवक को करंट लगने से मौत

Wed, 17 Apr 2019 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
ट्राॅली में सामान लादते समय युवक को करंट लगने से मौत
बरखेड़ा (पीलीभीत)। ट्रैक्टर ट्रॉली में सामान लादते समय लोहे का लाइप हाईटेंशन लाइन में छू जाने से करंट लगने पर एक युवक की मौत हो गई। परिवार वालों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के अजान गांव में पावर कॉरपोरेशन की ओर से ठेकेदार द्वारा बिजली के तारों का कार्य किया जा रहा है। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के प्रतापडांडी गांव निवासी राजेश कुमार (21) पुत्र श्रीपाल मंगलवार सुबह आठ बजे राजेश अपने ट्रैक्टर-ट्राली में सामान लेकर अजान गांव गए थे। वहां काम खत्म करने के बाद शाम करीब चार बजे ट्राली में सामान लाद रहे थे। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन से छू जाने पर लोहे के पाइप में करंट उतर आया। करंट लगने से राजेश बुरी तरह झुलस गए। झुलसी हालत में उसे तुरंत सीएचसी बरखेड़ा ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलने के बाद राजेश के परिवार वाले भी सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग पुलिस से की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। राजेश तीन बहनों का इकलौता भाई था। दियोरियाकलां कोतवाल हरिशंकर वर्मा ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed