{"_id":"5c9cfdd2bdec2214530fa58d","slug":"81553792466-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में झाड़ियों में फंसा मिला मजदूर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मुडलिया गौसू गांव के पास माइनर में एक मजदूर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूर को शराब के नशे का आदी बताते हुए इसी में डूबने की आशंका जताई। कार्रवाई से भी इंकार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया के निवास 45 वर्षीय रामपाल रुद्रपुर उत्तराखंड की फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। एक सप्ताह पूर्व वह घर से मजदूरी पर जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद से परिजनों से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई थी। बृस्पतिवार सुबह बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर मुडलिया गौसू गांव के पास से गुजर रही माइनर किनारे की झाड़ियों में रामपाल का क्षतविक्षत शव मिला। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव क शिनाख्त कर परिजनों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने रामपाल के नशे की हालत में माइनर में गिरने के बाद डूबने से मौत की आशंका जताई। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। परिवार कार्रवाई नहीं कराना चाहता। फिर भी मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।