{"_id":"5c557ecebdec22578f2a8fa9","slug":"81549106894-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से मारपीट, छेड़खानी, कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से मारपीट, छेड़खानी, कुंडल लूटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। घर में घुसकर एक महिला से मारपीट और छेड़खानी की गई। उसके कुंडल भी लूट लिए। शोर सुनकर बीच बचाव करने पहुंची उसकी ननद को भी पीटा गया। महिला की शिकायत पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी भइये उर्फ भूरे से उसका पुराना विवाद है। कई बार आरोपी बेवजह गालीगलौज और मारपीट कर चुका है। 30 जनवरी को उसके पति घर पर नहीं थे, तभी भइये अपने दो साथी राजू और अरमान को लेकर घर में घुस आया और महिला से मारपीट शुरू कर दी। उससे छेड़खानी भी की। उसके कुंडल भी लूट लिए। चीख पुकार सुनकर ननद बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी भाग गए। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, लूट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।