फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पुलिस ने भाई को पकड़ा, तो युवती तालाब में कूदी

पुलिस ने भाई को पकड़ा, तो युवती तालाब में कूदी

Fri, 09 Nov 2018 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 09 Nov 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने भाई को पकड़ा, तो युवती तालाब में कूदी
crime - फोटो : amar ujala
पीछे से दरोगा ने भी लगाई छलांग, सुरक्षित निकाला
विज्ञापन

मारपीट, पथराव के बाद पुलिस पहुंचने पर हाईटेक ड्रामा, कार्रवाई नहीं

तिशबाजी के दौरान निरंजनकुंज कालोनी में दो परिवारों के बीच हुई कहासुनी के बाद गुंडई के बीच जमकर हाईटेक ड्रामा हुआ। मारपीट और पथराव की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जब एक युवक को धर दबोचा, तो उसकी बहन ने दबाव बनाने के लिए पास के तालाब में छलांग लगा दी। ग़नीमत ये रही कि पीछे से दरोगा भी कूद गए और युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। जिसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई और पकड़े गए युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। मामले में तहरीर न मिलने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है। घटना क्षेत्र में खासा चर्चा का विषय बनी रही।

घटना कोतवाली क्षेत्र में टनकपुर हाईवे से सटी निरंजनकुंज कालोनी की है। बृहस्पतिवार रात आतिशबाजी करने के दौरान कालोनी के दो परिवार आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच गाली गलौज से विवाद की शुरूआत हुई और कुछ ही देर में मामला वर्चस्व की लड़ाई में तब्दील हो गया। दोनों ओर से लोग जमा हो गए। जिसके बाद मारपीट शुरू कर दी। इस बीच एक पक्ष ने मोहल्ला काला मंदिर से अपने साथियों को बुला लिया। जिसके बाद एकजुट होकर दूसरे के घर पथराव करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल केपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख बाहरी युवक बाइक पर सवार होकर भाग गए। एक पक्ष के पास पुलिस पहुंचकर जानकारी करने लगी, तो उसने अपने ही परिवार के लोगों को पीट दिया। यह देख पुलिस ने एक युवक को मौके से पकड़ लिया। उसको पकड़कर पुलिस बाहर लेकर आई ही थी कि पकड़े गए युवक की बहन ने पुलिस को रोक उलझना शुरू कर दिया। दबाव बनाने के लिए दौड़ती हुई गई और कालोनी के बाहर स्थित तालाब में छलांग लगा दी। यह देख पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। मौके पर मौजूद खकरा चौकी प्रभारी रमेश चंद्र भी वर्दी उतार तालाब में कूद गए और युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद हिरासत में लिए गए युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया और कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत मांगी गई। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। इसलिए किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed