फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी दबोचा

महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी दबोचा

Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी दबोचा
महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी दबोचा
विज्ञापन

पूर्व में भी चाकू के बल पर दुष्कर्म कर चुका है आरोपी
वीडियो क्लिप और फोटो के बल पर धमकाने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। परिजनों की गैर मौजूदगी में पड़ोस के युवक ने सुनगढ़ी क्षेत्र की महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद बनाई गई वीडियो क्लिप और फोटो के बल पर ब्लैकमेल करता रहा। बुधवार रात करीब दस बजे दुबारा आरोपी महिला से दुष्कर्म करने की नियत से घुसा। जिसको चीख पुकार पर परिजनों ने धर दबोचा। सुनगढ़ी पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले की पति की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ सिटी ने सुनगढ़ी पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

सुनगढ़ी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस का निवासी धनश्याम उसकी 35 वर्षीय पत्नी पर बुरी नियत रखता था। परिवार वालों की गैर मौजूदगी में पूर्व में आरोपी ने चाकू के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील फोटो और वीडियो क्लिप भी बना ली। जिनके बल पर आरोपी लगातार ब्लैकमेल करता रहा। बुधवार रात करीब दस बजे आरोपी धनश्याम दुबारा घर आया और महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की। चीख पुकार होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को धर दबोचा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सुनगढ़ी पुलिस पहुंची और जानकारी जुटाई। जिसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है। तहरीर के आधार पर मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed