फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कब्रिस्तान की भूमि पर खुदाई का आरोप, काटा हंगामा

कब्रिस्तान की भूमि पर खुदाई का आरोप, काटा हंगामा

Sun, 31 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान की भूमि पर खुदाई का आरोप,  काटा हंगामा
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
घुंघचाई। सड़क निर्माण के नाम पर कब्रिस्तान की जेसीबी से खुदाई करने पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने आक्रोशित लोगों को शांत कर कब्रिस्तान की पैमाइश को अफसरों से मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन

पूरनपुर से मैगलगंज हाईवे निर्माणाधीन है। गांव में बाजार परिसर के समीप सड़क किनारे जेसीबी मशीन से शनिवार रात को खुदाई की गई। रविवार सुबह कब्रिस्तान की भूमि पर खुदाई का आरोप लगाते हुए एकत्र हुए लोगों ने रोष व्यक्त कर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज मेराज अली पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने चौकी इंचार्ज को बताया कि पहले भी कब्रिस्तान की भूमि बताते हुए सड़क निर्माण के ठेकेदार के कर्मचारियों को पैमाइश न होने तक भूमि न खोदने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी रात को कब्रिस्तान की भूमि की खुदाई कर दी गई। इसे बर्दास्त नहीं किया जा सकता। चौकी इंचार्ज ने खुदाई कर रहे लोगों को खुदाई रोक देने की चेतावनी दी। आक्रोश व्यक्त करने वालों में जमीर आलम, मुमताज खां, जगीर खां, जीशान, अतीक अहमद, मकसूद अली, शकील, मोहम्मद यासीन, साबिर, अलीजान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed