फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बाघ ने नीलगाय को बनाया निवाला

बाघ ने नीलगाय को बनाया निवाला

Wed, 20 Dec 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बाघ ने नीलगाय को बनाया निवाला
tiger - फोटो : nyt
पूरनपुर। नीलगाय का पीछा करते हुए जंगल से बाहर आए बाघ ने उसका शिकार कर लिया। सूचना पर पहुंची हरीपुर रेंज की टीम ने नीलगाय के अधखाए शव को दफना दिया। बाघ की क्षेत्र में चहलकदमी को लेकर आसपास के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। रेंज के दो कर्मचारियों को बाघ की निगरानी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह की है। हरीपुर रेंज जंगल से निकलकर बाघ कई दिनों से खेतों में चहल कदमी कर रहा है। बाघ की चहल कदमी को लेकर लोग दहशत में हैं। जंगल से नीलगाय का पीछा करते हुए बाघ बुधवार सुबह जंगल के बाहर करीब दो किलोमीटर दूर आ गया। बाघ ने नीलगाय पर हमला कर उसको अपना निवाला बना लिया। खेत में नीलगाय का अधखाया शव पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी। सूचना पर हरीपुर रेंजर राजकुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नीलगाय के शव को दफनवा दिया। रेंजर ने बताया कि नीलगाय के आसपास बाघ के पगचिह्न मिले। इसके अलावा इस क्षेत्र में बाघ की चहल कदमी पिछले कई दिनों से मिल रही है। आसपास के लोगों को बाघ की चहल कदमी को लेकर सतर्क किया गया है। दो कर्मचारियों को घटना स्थल के करीब बाघ की निगरानी और लो गों को सतर्क करने के लिए तैनात किया गया है। उधर, बाघ की चहल कदमी से क्षेत्र के लोग दहशत में है। किसान दिन में भी खेतों में जाने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed