फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गन्ने के खेत में मिला पांच दिन से लापता किसान का शव

गन्ने के खेत में मिला पांच दिन से लापता किसान का शव

Mon, 20 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला पांच दिन से लापता किसान का शव
पर‌िवार वाले - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिलसंडा/ पीलीभीत। पांच दिन से लापता ग्राम जादौपुर नथा निवासी किसान रमेशचंद्र (40) का शव रविवार दोपहर को बीसलपुर-बिलसंडा रोड पर कैंचुआ मानपुर गांव के बीच गन्ने के खेत में पड़ा मिला। शव से सिर और एक हाथ गायब मिलने पर मामला सीधे तौर पर हत्या का प्रतीत हो रहा है। किसान को घर से बुलाकर ले जाने वाले तीन में से दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के जादौपुर नथा गांव निवासी लज्जावती ने बताया कि उनके पति रमेशचंद्र खेती करते हैं। 14 नवंबर की दोपहर तीन बजे गांव के पप्पू, मनीष समेत तीन युवक रमेश चंद्र को बीसलपुर के पास चंद्रपुरा गांव ले गए थे। दूसरे दिन 15 नवंबर को घर से बुलाकर ले गए तीनों युवक गांव वापस आ गए, लेकिन रमेश चंद्र का कोई सुराग नहीं लग सका था। साथ गए तीनों युवकों से जानकारी करनी चाही, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। रमेश चंद्र का मोबाइल भी स्विच आफ बताता रहा। उधर थाना पुलिस शिकायत के बाद भी मामले को लेकर लापरवाह बनी रही। पांच दिन बाद शनिवार दोपहर को कैंचुआ-मानपुर गांव के बीच नत्थूलाल के गन्ने के खेत में शव पड़ा मिला। शव से सिर व एक हाथ गायब होने पर गांव में हड़कंप मच गया। खेत के स्वामी ने मानपुर ग्राम प्रधान रामकुमार को सूचना दी। जिसके बाद प्रधान ने पुलिस को घटना बताई। इस पर सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शिनाख्त के लिए लापता किसान के परिवार वालों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे चचेरे भाई प्रमोद ने शारीरिक स्थिति, कपड़े व जूते से शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने परिवार से जानकारी की और घर से बुलाकर ले जाने वाले तीन में से दो युवकों को हिरासत में ले लिया, तीसरे को भी सूचना देकर बुलाया गया है। उधर मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हो सका है। हिरासत में लिए गए युवक मंगलवार रात को ट्रॉली बाइक की टक्कर में रमेश चंद्र के घायल होने और इसके बाद उनके पास से चले जाने की बात कह रहे है। पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घर से ले जाने वाले युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित मिश्रा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed