फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   करंट से युवक की मौत

करंट से युवक की मौत

Sun, 30 Jul 2017 04:54 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत
पूरनपुर/पीलीभीत। करंट लगने से गांव मनहरिया निवासी 19 वर्षीय हरजिंदर सिंह की मौत हो गई। भाई को करंट से बचाने के प्रयास में उसके दो और भाई करंट लगने से मामूली रूप से घायल हो गए। हादसे में दोनों भाई बाल-बाल बच गए। सीएचसी लाए गए हरजिंदर सिंह को इलाज से पहले चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह करीब आठ बजे की है। हरजिंदर सिंह के बड़े भाई सोनू सिंह ने बताया कि हरजिंदर सिंह ने किसी काम से रसोई घर का दरवाजा खोला था। इस दौरान दरवाजे के समीप लगा बिजली का तार छूट कर उसके सिर पर लग गया। भाई को बिजली करंट की चपेट में देख उसने और उसके सबसे छोटे भाई राजेंद्र ने उसे खींचने का प्रयास किया। इस पर दोनों भाईयों को भी करंट लगा जिससे वह दोनों दूर जा कर गिरे। हादसे में दोनों भाई बाल-बाल बच गए, लेकिन करंट से हरजिंदर सिंह की मौत हो गई। हरजिंदर अविवाहित और चार भाईयों में सबसे छोटे से बड़ा था। सबसे बड़ा सोनू, उससे छोटा कुलविंदर सिंह और सबसे छोटा राजेंद्र सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed