फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सोनू की हत्या कर उसके घरवालों को फंसाना चाहता था महेश

सोनू की हत्या कर उसके घरवालों को फंसाना चाहता था महेश

Fri, 10 May 2019 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
सोनू की हत्या कर उसके घरवालों को फंसाना चाहता था महेश
पीलीभीत। आठ साल के मासूम सोनू की हत्या का खुलासा करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने हत्या आरोपी उसके मौसा महेश को जेल भेज दिया। जबकि सोनू की मां राजेश्वरी व रिश्ते के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक महेश सोनू की हत्या कर उसके घरवालों को फंसाना चाहता था। इसकी वजह यह था कि परिवार वालों ने सोनू के घर महेश के आने जाने पर पाबंदी लगा रखी थी। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के महादिया गांव निवासी सोनू की पांच मई की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव छह मई की सुबह सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के सिकलापुर गांव में तालाब में पड़ा मिला था। घटना उस वक्त अंजाम दी गई जब सोनू अपनी मां राजेश्वरी और दो बहनों के साथ मौसेरे भाई राजकुमार की शादी में शामिल होने के लिए सिकलापुर गया था। बाबा बाबूराम ने इस मामले में मां राजेश्वरी और मौसा महेश के खिलाफ हत्या हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसपी मनोज कुमार सोनकर ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि महेश और राजेश्वरी के बीच नजदीकी संबंधी शादी के पहले से थे। राजेश्वरी की शादी के बाद उसका पति श्यामबिहारीबीमार रहता था। वह महेश के घर आने का विरोध करता था। करीब दो साल पहले श्यामबिहारी की मौत हो गई। इसके बाद महेश बेरोकटोक राजेश्वरी के आता-जाता था। इस पर राजेश्वारी के ससुराल वालों ने आपत्ति जताई, जिससे वहां महेश का जाना बंद हो गया। कई बार बाबूराम और महेश के बीच झगड़ा भी हुआ। इससे महेश ने बच्चे की हत्या करने और इसका इल्जाम राजेश्वरी के ससुराल वालों पर लगाने का प्लान तैयार कर लिया। पांच मई की रात जैसे ही महेश को मौका मिला, वह मासूम सोनू को शौच के बहाने तालाब के पास ले गया और मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी। वह सोनू की तलाश के दौरान परिवार वालों के साथ रहा। मगर वह अपनी प्लानिंग में कामयाब हो पाता, इससे पहले ही सोनू के बाबा बाबूराम और चाचा पहुंच गए। वे अवैध संबंध को लेकर हत्या का शक जताने लगे। इस पर वह घबराकर चुपचाप निकल गया। एसपी ने बताया कि आरोपी महेश के पास से घटना के दिन सोनू ने पहनी शर्ट बरामद की है, जिस पर खून के धब्बे भी लगे मिले हैं। लिखा पढ़ी के बाद शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी ने बताया कि अभी सोनू की मां राजेश्वरी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। कुछ बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों को लेकर भी पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed