फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बलरामपुर के पुलिस अधिकारी से ठगी करने वाला दबोचा

बलरामपुर के पुलिस अधिकारी से ठगी करने वाला दबोचा

Sun, 31 Mar 2019 09:59 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के पुलिस अधिकारी से ठगी करने वाला दबोचा
पीलीभीत। मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों की मुखबिरी करने का झांसा देकर अमरिया के एक नशेड़ी ने बलरामपुर जिले के एक पुलिस अधिकारी से ठगी कर ली। अपने एक साथी के खाते में रकम जमा करा ली और मुखबिरी भी नहीं की। आरोपी को सर्विलांस की मदद से खोजते हुए बलरामपुर जिले की एसओजी टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापा डाला। इसके बाद आरोपी को पकड़कर टीम अपने साथ ले गई है। प्रकरण एक अधिकारी से जुड़ा होने के कारण स्थानीय स्तर पर सभी बचते से नजर आए। फिलहाल पूरे दिन मामला खासा चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

बताते हैं कि अमरिया थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीते दिनों बलरामपुर के एक बड़े पुलिस अधिकारी से संपर्क किया। उसने बड़े स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों की सूचना देकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ पकड़वाने की बात कही। सटीक मुखबिरी का झांसा देकर आरोपी ने एक अन्य साथी के बैंक खाते में रुपये भी डलवा लिए। इसके बाद मुखबिरी न होने पर पुलिस अधिकारी को ठगी का अहसास हुआ। जिसके बाद बलरामपुर की एसओजी को आरोपी की धरपकड़ में लगाया गया। शनिवार को बलरामपुर जिले की एसओजी टीम पीलीभीत आ गई। यहां शहर में आरोपी की लोकेशन मिलने पर स्थानीय पुलिस की मदद ली गई। जिसके बाद रात को चावला चौराहे के पास से आरोपी को दबोच भी लिया। इसके बाद आरोपी से कुछ देर शहर के एक थाने में पूछताछ की गई, फिर बाद में उसको बलरामपुर से आई पुलिस टीम साथ ले गई। आरोपी के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि वह स्मैक के नशे का आदी है। उसकी इस लत से परेशान होकर परिजनों ने उसको घर से निकाल दिया है। जिसके बाद से वह पुलिस से मादक पदार्थ पकड़वाने के नाम पर ठगी करता है और उन रुपयों से नशा करता है। रविवार को पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई का शोर मच गया। जिसके बाद बलरामपुर पुलिस द्वारा धरपकड़ किए जाने की बात तो कबूली गई, लेकिन मामले को लेकर जानकारी देने से बचते से नजर आए। स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई न होने की बात कहकर टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed