{"_id":"5be5785ebdec22695a4bee96","slug":"71541765214-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धावा बोल घर वालों से किया गाली गलौज, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धावा बोल घर वालों से किया गाली गलौज, पथराव
बीसलपुर
Updated Fri, 09 Nov 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
stone
- पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्र के गांव बौनी के एक घर पर गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने धावा बोलकर घर वालों से गाली गलौज, अभद्र व्यवहार और पथराव किया। पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों के दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बौनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने उनके घर पर धावा बोलकर गाली गलौज किया, घरवालों से अभद्र व्यवहार किया, जान से मारने की धमकी दी और पथराव भी किया। इस बीच मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी, तभी वे लोग चले गए। संजय कुमार ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी। तहरीर में सात लोगों को आरोपी बनाया गया है, इनमें गांव के चार लोगों को नामजद किया गया है। इसके अलावा जिला हरदोई के थाना मझला के गांव सिकंदरपुर मिश्र के तीन लोगों को अज्ञात बताया गया है। तहरीर के अनुसार हरदोई के लोग टाटा मैजिक से आए थे, जिनमें से दो के पास तमंचे भी थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहंी की है। कोतवाल माधौसिंह विष्ट ने बताया कि मामला शांति भंग करने का है, जिसके सिलसिले में प्रथम पक्ष के मोनू और द्वितीय पक्ष के पवन को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।